|
डॉव को तेजडि़यों ने धकेला तेजी में |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | शुक्रवार , 05 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार में डॉव जोंस को तेजडि़यों ने गुरुवार को बढ़त की ओर मोड़ा। इस तरह चंचलता भरे सत्र का अंत बढ़त के साथ हुआ। बेरोजगारी की गति घटने की आशा से यह सुधार हुआ। सरकार शुक्रवार को रोजगार संबंधी आंकड़े घोषित करेगी।, हालांकि यूरोपीयन बाजार गिरकर बंद हुए।
डॉव जोंस 47.38 अंक सुधरकर 10444.14 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 11.63 अंक बढ़कर 2292.31 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 4.18 अंक सुधरकर 1122.97 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार गुरुवार को गिरकर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 6.05 अंक घटकर 5527.16 अंक, जर्मनी का डेक्स 22.56 अंक कमजोर होकर 5795.32 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 14.11 अंक फिसलकर 3828.41 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड तीन सेंट घटकर 80.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 9.60 डॉलर घटकर 1133.70 डॉलर और चांदी 210 सेंट गिरकर 17.23 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|