|
एशियाई शेयर बाजारों में गर्मी, सिंगापुर निफ्टी तेज |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | शुक्रवार , 05 मार्च 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों का रुझान आज शुक्रवार को तेजी का है। सिंगापुर निफ्टी 31 अंक बढ़कर 5110 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजारों का रुख आज भी सकारात्मक रहने की संभावना है लेकिन ऊंचे स्तर पर अब मुनाफावसूली दिख सकती है। इससे पहले अमरीकी बाजार बढ़कर और यूरोपीयन शेयर बाजार गिरकर बंद हुए।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट हल्का घटकर 3023 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 245 अंक बढ़कर 20821 अंक, जापान का निक्केई 212 अंक चढ़कर 10358, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स 18 अंक बढ़कर 2787 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 12 अंक सुर्ख होकर 1630 अंक और ताईवान का वेटेड 102 अंक तेज होकर 7672 अंक चल रहा है।
पढ़ें: डॉव को तेजडि़यों ने धकेला तेजी में
बीएसई के मुताबिक 4 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 633.81 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2476.63 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1842.82 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 635.89 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 952.31 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1588.20 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|