|
दलाल स्ट्रीट: सितारे थोड़ा कमजोर करेंगे बाजार को |
|
|
|
|
|
|
खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | शनिवार , 06 मार्च 2010 |
शेयर बाजार का हाल पिछले सप्ताह भी शत प्रतिशत मेरे अनुसार ही रहा। मैने लिखा था कि जहां तक 2 मार्च से शुरु हो रहे नए सप्ताह का सवाल है, ग्रहों की स्थिति बाजार के लिए पूर्ण तौर पर मनोनुकूल है। 2 मार्च और 3 मार्च को बाजार बहुत ही बढ़त के साथ आरंभ होगा, जो स्पष्टत: देखने को मिला। 4 और 5 मार्च के बारे में मैने लिखा था कि हो सकता है इन दिनों बाजार थोडा़ कमजोर होकर खुले लेकिन थोडी़ ही देर में यह क्षतिपूर्ति करने में समर्थ हो पाएगा। मोटा मोटी तौर पर इन दिनों में बाजार में ऐसी ही
स्थिति देखने को मिली और बाजार सकारात्मकता के साथ बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश से पिछले सप्ताह बाजार की स्थिति बहुत अच्छी रही। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार के निवेश अनुकूल बजट से संस्थागत निवेशक बाजार में पैसा लगा रहे हैं। ऐसा लगता है कि बजट के अच्छे पक्ष ने वैश्विक स्तर पर मौजूदा नकारात्मक बातों को पीछे धकेल दिया है। इसके साथ ही साथ विदेशी बाजारों में बेहतर कारोबारी रुख का असर भी बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों के पास पर्याप्त नकदी है इसलिए तेजी कुछ दिन और चलेगी।
मुझे भी बाजार की स्थिति में कोई स्थाई समस्या के उपस्थित होने की कोई वजह अभी नहीं दिखाई दे रही, लेकिन कई ग्रहों की खास स्थिति से अगले सप्ताह दलाल स्ट्रीट को एक संकट से अवश्य जूझना पडेगा। खासकर मंगल की स्थिति को देखते हुए यह भविष्यवाणी की जा रही है। इसलिए बहुत संभव है कि मंगल से संबंधित व्यवसाय की गड़बडी़ या उनसे संबंधित शेयरों में कमजोरी देखने को मिले।
8 मार्च से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह में आसमान की कमजोर स्थिति का शेयर बाजार पर प्रभाव पड़ता दिख रहा है। बाजार यदि थोडी़ मजबूती के साथ खुले भी तो थोडी़ ही देर में इसके कमजोर होने की संभावना बन जाएगी और इसका असर काफी देर तक देखने को मिलेगा। वैसे अंत में थोडी़ क्षतिपूर्ति दिखती है। बावजूद इसके बाजार कमजोर बना ही रहेगा। 9 और 10 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में बहुत अधिक गड़बडी़ भी बन सकती है। 11 और 12 मार्च सापेक्षिक तौर पर कुछ अच्छा रह सकता है। बावजूद इसके सप्ताहांत बाजार में रौनक बनाए रखने में असमर्थ होगा। हां, प्रतिदिन अंत अंत में खरीददारों की भीड़ बाजार में अवश्य बनी रह सकती है, जिससे थोडी़ राहत तो अवश्य मिलेगी। लेकिन शेयर बाजार की यह कमजोरी मुझे अस्थाई ही दिखाई पड़ रही है, इसलिए निवेशकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं !!
संपर्क:
यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( सोमवार , 15 मार्च 2010 )
|