|
कैरियर पाइंट इंफोसिस्टम्स का 115 करोड़ का आईपीओ |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शनिवार , 06 मार्च 2010 |
मुंबई। कैरियर पाइंट इंफोसिस्टम्स ने 115 करोड़ रुपए के आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में आने की योजना बनाई है। कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ का मसौदा सेबी के पास जमा कर दिया है।
यह कंपनी हाई स्कूल और हाई स्कूल के बाद के स्कूली छात्रों को टयूटोरियल सेवा देती है। विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं मसलन ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जाम, आईआईटी परीक्षाओ, प्री मेडिकल और प्री डेंटल टेस्ट आदि की तैयारियों से भी यह कंपनी जुड़ी हुई है। कंपनी ने हाल में शिक्षा सलाह एवं प्रबंधन सेवा के क्षेत्र में कदम रखा है।
इस आईपीओ से मिली राशि का उपयोग इंटीग्रेटेड कैम्पस सुविधाओं का निर्माण एवं विकास में किया जाएगा। क्लास रुम के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और आफिस सुविधाओं, रणनीतिक अधिग्रहण में भी इस राशि का उपयोग किया जाएगा। प्रमोटरों के पास मौजूदा समय में 75.35 फीसदी शेयरधारिता है। इसके कुल आठ प्रमोटर हैं जिनमें प्रत्येक के पास नौ फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।
30 सितंबर 2009 को पूरे हुए छह महीनों में कंपनी ने 33.68 करोड़ रुपए की कुल आय पर 9.49 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। इस इश्यू के लिए सेंट्रम कैपिटल लि. और जेएम फाइनेंशियल कंसल्टेंटस प्रा. लि. को बुक रनिंग लीड मैनजर बनाया गया है। जबकि, लिंक इनटाइम इंडिया प्रा. लि. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
|