|
भारतीय बाजार तेजी के साथ खुलने की आस |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | सोमवार , 08 मार्च 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों का रुझान आज सप्ताह के पहले दिन तेजी का है। सिंगापुर निफ्टी 49 अंक बढ़कर 5136 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजारों का रुख आज सकारात्मक रहने की संभावना है और बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुल सकता है।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 19 अंक बढ़कर 3050 अंक, हांगकांग का हैंगसैंग 319 अंक बढ़कर 21105 अंक, जापान का निक्केई 182 अंक चढ़कर 10551, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स 40 अंक बढ़कर 2830 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 19 अंक सुर्ख होकर 1653 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट 22 अंक गर्म होकर 2600 अंक और ताईवान का वेटेड 70 अंक तेज होकर 7736 अंक चल रहा है।
पढ़ें: नैस्डैक 18 महीने की ऊंचाई पर
बीएसई के मुताबिक 5 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 913.34 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2623.08 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1709.74 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 661.26 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 1049.16 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1710.42 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|