Register
अक्षर :  

banner.gif

निफ्टी 5100 के ऊपर बंद छापें
  
शेयर |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  सोमवार , 08 मार्च 2010
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज सुबह से अंत तक मजबूत रहे और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) की निफ्टी 5100 के ऊपर बंद हुई। निवेशकों ने लगभग हरेक सैक्‍टर के शेयरों में खरीद रुचि दिखाई। साथ ही एशियाई शेयर बाजारों की बढ़त ने इस मजबूती को बढ़ाया। विश्‍लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों का बढ़ता निवेश बाजार को और मजबूती देगा। निफ्टी के 5200-5250 तक जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है। आज सबसे ज्‍यादा बढ़त ऑटो और बैंक शेयरों में रही। 

बीएसई सेंसेक्‍स  आज 17034.92 अंक पर खुला और नीचे में 17034.92 अंक आया। यह ऊपर में 17187.55 अंक आया। सेंसेक्‍स अंत में 108.11 अंक बढ़कर 17102.60 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 35.30 अंक चढ़कर 5124 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 47.88 अंक तेज होकर 6783.37 अंक पर बंद हुआ। स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स 92.23 अंक बढ़कर 8591.87 अंक पर बंद हुआ। 
 

बीएसई सेंसेक्‍स  में आज सबसे ज्‍यादा बढ़ने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 1122.40 रुपए, हीरो होंडा 1913.45 रुपए, आईटीसी 250.50 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 922.75 रुपए, एसीसी 989.90 रुपए, विप्रो 697.20 रुपए, सन फार्मा 1633.75 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 148.25 रुपए, मारुति सुजूकी 1477.45 रुपए, एसबीआई 2070.25 रुपए, एल एंड टी 1602.80 रुपए, इंफोसिस 2659.45 रुपए, एचडीएफसी 2604.90 रुपए, ओएनजीसी 1101.15 रुपए, टिस्‍को 621.45 रुपए, टाटा पावर 1338 रुपए, ग्रासिम 2817.15 रुपए, डीएलएफ 317.15 रुपए, स्‍टरलाइट इंडस्‍ट्रीज 812.50 रुपए और टेल्‍को 796.75 रुपए पर बंद हुए।
 

बीएसई सेंसेक्‍स में सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 292.20 रुपए, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर 238.80 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 1019.25 रुपए, हिंडाल्‍को 166.30 रुपए, रिलायंस कम्‍युनिकेशन 164.15 रुपए, रिलायंस 1005.20 रुपए, एनटीपीसी 205 रुपए, एचडीएफसी बैंक 1780.35 रुपए, टीसीएस 761.45 रुपए और भेल 2426.25 रुपए पर बंद हुए।
टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
आखरी बार संपादन किया गया ( सोमवार , 08 मार्च 2010 )
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..