|
एनएमडीसी के एफपीओ का प्राइस बैंड 300-350 रुपए |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 08 मार्च 2010 |
मुंबई। सरकार ने नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) के फालो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) का प्राइस बैंड प्रति शेयर 300-350 रुपए तय किया है। इस तरह यह दाम मौजूदा बाजार भाव से 12.9-25.3 फीसदी डिस्काउंट पर है। रिटेल निवेशकों को कंपनी इसके अलावा पांच फीसदी का डिस्काउंट देगी।
एनएमडीसी का एफपीओ 10 मार्च 2010 को खुलेगा। यह एफपीओ 12 मार्च 2010 को बंद होगा। इस एफपीओ के तहत जिन रिटेल निवेशकों और योग्य कर्मचारियों को शेयर आबंटित होंगे उन्हें पांच फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।
भारत में सबसे ज्यादा ऑयरन ओर का उत्पादन करने वाली यह कंपनी एक रुपए प्रत्येक के 332243200 इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। इन शेयरों में से 1743200 इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं जबकि आम जनता को 33.05 करोड़ शेयर आम जनता को ऑफर किए जाएंगे।
इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर यूबीएस सिक्युरिटीज इंडिया प्रा. लि. सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केटस इंडिया प्रा. लि., एडलवाइज कैपिटल लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., मार्गेन स्टेनली इंडिया कंपनी प्रा. लि., आरबीएस इक्विटीज को बनाया गया है।
कंपनी ने 31 दिसंबर 2009 को समाप्त नौ महीनों मे 4882.54 करोड़ रुपए की कुल आय पर 2381.51 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। बीएसई में आज 8 मार्च 2010 को एनएमडीसी का शेयर 3.35 फीसदी घटकर 400.60 रुपए पर बंद हुआ।
|