|
बीएसई 200, 500 एवं मिडकैप इंडेक्स में फेरबदल |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 09 मार्च 2010 |
मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने बीएसई 200, 500, मिड कैप और पावर इंडेक्स में थोड़ा फेरबदल करने का निर्णय किया है। यह निर्णय 11 मार्च 2010 से लागू होगा। बीएसई 500 इंडेक्स में से स्पाइस कम्युनिकेशन और बीएफ यूटीलिटी को बाहर किया जा रहा है। इसकी जगह हेथवे केबल एंड डॉटाकॉम और केजीएन इंडस्ट्रीज लेगी। जबकि बीएसई मिड कैप इंडेक्स से स्पाइस कम्युनिकेशन और बीएफ यूटीलिटी को बाहर किया जा रहा है। बीएसई 200 इंडेक्स में से बीएफ यूटीलिटी को बाहर किया जा रहा है। इसका स्थान अब एनएचपीसी लेगी। बीएसई पावर इंडेक्स में से बीएफ यूटीलिटी को बाहर किया जा रहा है।
|