Register
अक्षर :  

banner.gif

एनएमडीसी का एफपीओ आज खुलेगा छापें
  
आईपीओ |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  बुधवार , 10 मार्च 2010
मुंबई। सरकारी कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एनएमडीसी) अपने फालो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के साथ आज 10 मार्च 2010 को पूंजी बाजार में प्रवेश करेगी। इस एफपीओ के तहत प्रति शेयर प्राइस बैंड 300-350 रुपए तय किया है। यह एफपीओ 12 मार्च 2010 को बंद होगा। इस एफपीओ के तहत जिन रिटेल निवेशकों और योग्‍य कर्मचारियों को शेयर आबंटित होंगे उन्‍हें पांच फीसदी का डिस्‍काउंट दिया जाएगा।

एनएमडीसी अपने एफपीओ के तहत एक रुपए प्रत्‍येक के 332243200 इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। इन शेयरों में से 1743200 इक्विटी शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं जबकि आम जनता को 33.05 करोड़ शेयर आम जनता को ऑफर किए जाएंगे।

इस इश्‍यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर यूबीएस सिक्‍युरिटीज इंडिया प्रा. लि. सिटीग्रुप ग्‍लोबल मार्केटस इंडिया प्रा. लि., एडलवाइज कैपिटल लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., मार्गेन स्‍टेनली इंडिया कंपनी प्रा. लि., आरबीएस इक्विटीज को बनाया गया है।

कंपनी ने 31 दिसंबर 2009 को समाप्‍त नौ महीनों मे 4882.54 करोड़ रुपए की कुल आय पर 2381.51 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। बीएसई में 9 मार्च 2010 को एनएमडीसी का शेयर छह फीसदी घटकर 377 रुपए पर बंद हुआ।


टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..