|
अमरीकी बाजार मामूली बढ़कर बंद, नैस्डैक 18 महीने की ऊंचे पर |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | बुधवार , 10 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़कर बंद हुए। नैस्डैक 18 महीने के उच्च स्तर पर लगातार कायम है। वॉल स्ट्रीट के लिए सप्ताह का पहला दिन कारोबार की दृष्टि से इस साल का दूसरा धीमा दिन रहा। यूरोपीयन शेयर बाजार भी मिले जुले बंद हुए।
डॉव जोंस 11.86 अंक बढ़कर 10564.38 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 8.47 अंक चढ़कर 2340.68 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.94 अंक सुधरकर 1140.44 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार मंगलवार को मिले जुले बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 4.42 अंक गिरकर 5602.30 अंक, जर्मनी का डेक्स 9.98 अंक चढ़कर 5885.89 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 6.47 अंक बढ़कर 3910.01 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड 27 सेंट घटकर 81.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 2.20 डॉलर घटकर 1121.80 डॉलर और चांदी छह सेंट सुधरकर 17.33 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|