|
एशियाई बाजार ढीले, सिंगापुर निफ्टी हल्की बढ़ी |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | बुधवार , 10 मार्च 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में आज मिले जुले हैं। सिंगापुर निफ्टी महज 13 अंक बढ़कर 5105 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजार आज सपाट से नकारात्मक खुल सकते हैं और हर बढ़त पर बिकवाली देखने को मिल सकती है। ऊंचे स्तर पर घटे वोल्यूम और ताजा खरीद के अभाव में निवेशक सचेत रहें।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट छह अंक सुधरकर 3075 अंक हांगकांग का हैंगसैंग 16 अंक ढीला होकर 21192 अंक, जापान का निक्केई आठ अंक कमजोर होकर 10559, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स 12 अंक बढ़कर 2855 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन अंक फिसलकर 1658 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट एक अंक गिरकर 2656 अंक और ताईवान का वेटेड 17 अंक घटकर 7753 अंक चल रहा है।
पढ़ें: अमरीकी बाजार मामूली बढ़कर बंद
बीएसई के मुताबिक 9 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2173.09 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 4202.89 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 2029.80 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 171.66 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 1092.90 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1264.56 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|