|
आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स का आईपीओ आज खुलेगा |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
मुंबई। आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स लिमिटेड (आईटीएनएल) का आईपीओ आज 11 मार्च 2010 को खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 240-258 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है। यह कंपनी पूंजी बाजार से 700 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह आईपीओ 15 मार्च 2010 को बंद होगा। यह कंपनी आईएल एंड एफएस की एक इकाई है।
यह कंपनी सड़क, रेलवे और जल रास्तों के निर्माण से जुड़ी हुई है। बाजार में फील गुड फैक्टर की हवा है और सड़क क्षेत्र में इस समय काफी कुछ घट रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी कुछ अच्छा हो रहा है। ऐसे में आईपीओ के लिए यह सही समय है। इस आईपीओ से कंपनी की शेयर पूंजी 10 से 15 फीसदी बढ़ेगी।
कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 500 करोड़ रुपए शार्ट टर्म कर्ज चुकाने और 100 करोड़ रुपए सामान्य कार्पोरेट उपयोग एवं इश्यू खर्च के लिए काम में लेगी। इस आईपीओ का लीड मैनेजर एचएसबीसी इनवेस्ट डाइरेक्ट, अनाम सिक्युरिटीज, नोमुरा एवं जेएम फाइनेंशियल को बनाया गया है। एसबीआई कैपिटल लि. और एडवेंटस कैपिटल को को-लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।
|