|
हांगकांग सुस्त, जापान बढ़ा: सिंगापुर निफ्टी मामूली बढ़ी |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में आज भी मिला जुला माहौल है। सिंगापुर निफ्टी महज छह अंक बढ़कर 5129 अंक चल रही है। भारतीय शेयर बाजार आज सपाट से सकारात्मक खुल सकते हैं और हर बढ़त पर बिकवाली देखने को मिल सकती है। घटे वोल्यूम और ताजा खरीद के अभाव में निवेशक सचेत रहें।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट पांच अंक गिरकर 3044 अंक हांगकांग का हैंगसैंग 74 अंक ढीला होकर 21134 अंक, जापान का निक्केई 94 अंक बढ़कर 10658, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स चार अंक गिरकर 2858 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी दो अंक फिसलकर 1661 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट दो अंक गिरकर 2668 अंक और ताईवान का वेटेड 16 अंक घटकर 7763 अंक चल रहा है।
पढ़ें: नैस्डैक 18 महीने की नई ऊंचाई पर
बीएसई के मुताबिक 10 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 364.36 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2713.87 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 2349.51 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 375.42 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 1101.78 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1477.20 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|