|
एस एंड पी 500 का कारोबार भारत में |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय निवेशक अब अमरीकी बाजार में निवेश कर सकेंगे। एनएसई ने तय किया है कि वह डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज और एस एंड पी 500 के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में कारोबार शुरू करेगा, यह दोनों ही अमरीका के अहम इंडेक्स हैं।
इसी के साथ निफ्टी शिकागो मर्केन्टाइल एक्सचेंज में भी ट्रेड होगा। लिस्टिंग और ट्रेडिंग के इस साझेदारी को भारतीय और अमेरिकी नियामकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।
इस क्रास लिस्टिंग और लाइसेंस करार के अलावा दोनों एक्सचेंजों ने फाइनेंशियल प्रॉडक्ट्स और सेवाओं के विकास और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए भी करार किया हुआ है।
|