|
अगले वित्त वर्ष में स्टील की कीमतें बढ़ेंगीं |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
नई दिल्ली। लागत बढ़ने और कमोडिटी की मांग में इजाफा होने से स्टील की कीमतें बढ़ सकती हैं यह मानना है उद्योग के जानकारों का। टाटा स्टील में प्रोक्यूरमेंट की मुखिया अमिताभ पांडा के मुताबिक कच्चे माल की कीमत जिसमें कच्चा लोहा और कोयला शामिल है, में 25-30 फीसदी का इजाफा अगले वित्त वर्ष में देखा जा रहा है और इसका दबाव स्टील बनाने वालों पर पड़ेगा जिससे इसकी कीमतों में तेजी आएगी।
उन्होने कहा कि पश्चिमी देशों से अलग यहां अभी स्टील उद्योग की मांग वैश्विक मंदी से उबर नहीं पाई है। और भारत में स्टील निर्माता स्टील की की कीमतों में आने वाली तेजी को उपभोक्ताओं पर ही लादेंगे।
|