|
चीन की तुलना में भारतीय शेयर बेहतर: फ्रैंकलिन |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
मुंबई। फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंटरनेशनल के सीआईओ स्टीफन डोवर के मुताबिक चीन की तुलना में भारत के शेयर निवेशकों के लिए ज्यादा संभावनाएं हैं जहां ग्रोथ के ज्यादा अवसर हैं और भारतीय कंपनियों की गुणवत्ता भी बेहतर है।
उनका मानना है कि भारत की पांच हजार कंपनियां निवेश के बेहतर अवसर देती हैं जबकि चीन की ग्रोथ स्टोरी पर उम्मीद लगाए विदेशियों के पास सीमित अवसर हैं, जो हांगकांग में सूचीबद्ध चीन के शेयरों पर भरोसा किए हुए हैं।
भारत में बेशक एक विस्तृत रेंज की कंपनियां हैं और ज्यादा तरह के उद्योग हैं लेकिन ज्यादातर निवेशक 1982 से चीन में हुई ग्रोथ का लाभ नहीं ले सके हैं। इसके अलावा भारत में युवा लोगों की अच्छी आबादी के चलते यहां की ग्रोथ ट्रैजेक्टरी भी बेहतर है।
|