|
नैस्डैक और एस एंड पी 18 महीने की ऊंचाई पर |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | शुक्रवार , 12 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़कर बंद हुए। नैस्डैक और एस एंड पी 500 कारोबार के अंत में मंदी से उबरते हुए 18 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। जबकि, डॉव जोंस छह सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीयन बाजार सात सप्ताह की ऊंचाई से नीचे उतरे। यह गिरावट चीन की महंगाई दर के चिंताजनक आंकडों से आई।
डॉव जोंस 44.51 अंक बढ़कर 10611.84 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 9.51 अंक चढ़कर 2368.46 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 4.63 अंक बढ़कर 1150.24 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार गुरुवार को गिरकर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 23.31 अंक टूटकर 5617.26 अंक, जर्मनी का डेक्स 8.09 अंक गिरकर 5928.63 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 14.60 अंक फिसलकर 3928.95 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड 22 सेंट बढ़कर 82.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 1108.10 डॉलर और चांदी 15 सेंट बढ़कर 17.17 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|