|
अमरीकी शेयर बाजार 18 महीने की ऊंचाई पर |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | शनिवार , 13 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार शुक्रवार को 18 महीने की ऊंचाई पर बंद हुए। रिटेल बिक्री में अचरज भरी बढ़ोतरी का निवेशकों ने स्वागत किया। यूरोपीयन बाजार भी बढ़कर बंद हुए।
डॉव जोंस 12.85 अंक बढ़कर 10624.69 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 2367.66 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1149.99 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार गुरुवार को बढ़कर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 8.39 अंक बढ़कर 5625.65 अंक, जर्मनी का डेक्स 16.48 अंक चढ़कर 5945.11 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 1.55 अंक फिसलकर 3927.40 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड छह सेंट गिरकर 81.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 1.20 डॉलर घटकर 1107 डॉलर और चांदी 13 सेंट फिसलकर 17.04 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|