|
एफआईआई का इनफ्लो मजबूत रहेगा इस साल |
|
|
|
|
|
|
बिजनेस | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शनिवार , 13 मार्च 2010 |
मुंबई। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 11 को एफआईआई का शेयर बाजार में शुद्ध इनफ्लो बढ़कर 75.12 अरब डॉलर का हो गया जबकि 2010 की शुरुआत में यह 72.62 अरब डॉलर था। इस साल अभी तक एफआईआई ने 2.5 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया है जिसमें से 2.3 अरब डॉलर का फ्लो बजट के बाद पिछले आठ दिनों के कारोबारी सत्र में आया है जो अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है और यह विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों पर भरोसा भी दिखाता है।
एंजिल ब्रोकिंग के रिसर्च के उपाध्यक्ष सरबजीत कौर नांगरा के मुताबिक उभरते बाजार अमेरिकी कर्ज संकट से बहुत प्रभावित नहीं हुए और संकट से उबरने में सबसे आगे रहे, ऐसे में यह संभव नहीं है कि भारतीय बाजार जो दूसरी सबसे अर्थव्यवस्था बन पड़ी है इसे विदेशी निवेशक नजरअंदाज कर सके।
|
|
आखरी बार संपादन किया गया ( बुधवार , 24 मार्च 2010 )
|