|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | रविवार , 14 मार्च 2010 |
|
मुंबई। रियल इस्टेट कंपनी सुपरटेक पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी अपनी 15 रियलटी परियोजनाओं में चार हजार करोड़ रुपए निवेश करेगी। कंपनी की ये परियोजनाएं उत्तर भारत में हैं।
सुपरटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर के अरोरा ने बताया कि इस समय हम उत्तर भारत में 12 आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। हम अगले तीन सालों में इन प्रॉपर्टीज में चार हजार करोड़ रुपए निवेश करेंगे।
ये आवासीय परियोजनाएं नोएडा, मेरठ, हरिद्धार और रुद्रपुर में हैं जबकि व्यावसायिक परियोजनाएं हरिद्धार, रुद्रपुर और मेरठ में विकसित की जा रही हैं। अरोरा ने बताया कि हम अपने आप को आईपीओ के लिए तैयार कर रहे हैं। लेकिन बाजार अभी तक पूरी तरह मंदी से उबरा नहीं है। कंपनी एक-डेढ़ साल में आईपीओ लाने पर विचार करेगी।
|