|
दलाल स्ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट |
|
|
|
|
|
|
ब्रोकर राय | द्वारा/by : गोपाल मोदी | रविवार , 14 मार्च 2010 |
घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के अंत में सकारात्मक रहे लेकिन बाजार की चाल लगातार ढुलमुल रहने के साथ दिशाशून्य दिखी। पूरे सप्ताह बाजार दो तरफा अत्यंत सीमित रेंज में देखने को मिला एवं चंचलता का अभाव रहा। विदेशी निवेशक लगातार खरीददार रहे और बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़कर बंद हुआ यह एक मात्र पोजीटिव कारक रहा। वैश्विक बाजारों की चाल भी लगभग ऐसी ही रही।
आम बजट के बाद शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली और इसके बाद पिछले सप्ताह के दौरान बाजार जिस तरह सीमित रेंज में रहा यह अच्छा संकेत नहीं है। इस तरह की स्थिति जब जब बनती है तब तब किसी भी दिशा के ब्रेकआउट आकार लेते हैं। नए कारकों पर नजर करें तो निवेशकों की नजर अब एडवांस टैक्स के आंकड़ों और अंतिम तिमाही के कार्पोरेट नतीजों पर लगी रहेगी। महंगाई के आंकड़ों पर पेट्रोल एवं डीजल की भाव बढ़ोतरी के बाद कैसा असर होगा, पर नजर रहेगी जबकि वैश्विक निवेशकों की व्यूह रचना और पश्चिमी देशों के बाजार की चाल भारतीय बाजार को दिशा देंगे।
तकनीकी तौर पर बाजार मौजूदा समय में अल्प अवधि के लिए अधिक खरीद वाली स्थिति और मध्यम से लंबी अवधि के लिए रुख तेजी का दिख रहा है। पिछले सप्ताह के दौरान बाजार एक निश्चित रेंज में घूमता रहा। यह रेंज 17 हजार से 17200 रही। अंतिम दो दिन के दौरान बाजार इस रेंज को पारकर 17250 तक गया लेकिन बिकवाली का दबाव उसे बार बार पीछे की ओर धकेलता नजर आया। मेरा मानना है कि 16974 और 17294 इन दोनों से जो ब्रेकआउट मिलेगा उससे बाजार की दिशा तय होगी। ऐसे में सोच समझकर कारोबार करें।
जोन थ्योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है लेकिन इसका आधार अन्य जोन पर आने वाले ब्रेकआउट पर होगा। मार्च अंत तक यदि 17294 का स्तर पार होता है तो 17875 से 18135 का पहला पड़ाव होगा। लेकिन यहां यदि, किंतु की संभावना दिखती है।
आगामी सप्ताह के दौरान 17294 से 17012 के बीच बाजार घूमता रह सकता है। 17197 के ऊपर सेंसेक्स के जाने पर 17254 से 17294 के बीच पहला रेसीसटेंस और इसके बाद 17394 से 17404 के बीच दूसरा रेसीसटेंस होगा। जबकि, 17095 का स्तर टूटने पर 17038 से 17012 के बीच पहला सपोर्ट और इसके बाद 16929 से 16888 के बीच दूसरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। इस तरह तेजी या मंदी 17197 या 17095 के ऊपर या नीचे सेंसेक्स के साथ 17146 के कड़े स्टॉप लॉस के साथ ही करें।
निफ्टी फ्यूचर: तेजी का कारोबार 5153 के ऊपर ही करें और स्टॉप लॉस 5135 का रखें। 5173 से 5182 के बीच पहला रेसीसटेंस और इसके पार करने पर 5211 से 5226 या 5265 तक उछाल की संभावना। 5135 के नीचे सेंसेक्स को 5117 पर सामान्य सपोर्ट मिलेगा। इस स्तर के टूटने पर 5065 से 5057 का पहला और इसके बाद 5058 से 5044 के बीच दूसरा सपोर्ट मिलेगा। मंदी का कारोबार भी 5135 के स्टॉप लॉस के साथ ही करें।
|