|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 15 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज नए सप्ताह का पहला दिन भी ढुलमुल रहा। बाजार दिन भर सीमित रेंज में घूमता रहा। हालांकि, निफ्टी 5100 अंक से ऊपर टिकी हुई है। यूरोपीयन बाजारों का रुख नकारात्मक है। आज सबसे ज्यादा बढ़त आईटी और टेलीकम्युनिकेशन शेयरों में रही। जबकि, सर्वाधिक गिरावट पीएसयू, बैंक और कैपिटल गुडस शेयरों में आई।
बीएसई सेंसेक्स आज 17166.97 अंक पर खुला और नीचे में 17061.14 अंक आया। यह ऊपर में 17195.49 अंक आया। सेंसेक्स अंत में 9.41 अंक बढ़कर 17176.03 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.30 अंक टूटकर 5132.70 अंक पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 51.39 अंक फिसलकर 6649.47 अंक पर बंद हुआ। स्मॉल कैप इंडेक्स 73.22 अंक घटकर 8359.28 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स में आज सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में विप्रो 727.75 रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर 225.35 रुपए, जयप्रकाश एसोसिएटस 148.60 रुपए, टीसीएस 814.80 रुपए, इंफोसिस 2701.20 रुपए, टेल्को 768.45 रुपए, एनटीपीसी 201.65 रुपए, रिलायंस 1027.75 रुपए, एचडीएफसी बैंक 1811.20 रुपए, रिलायंस कम्युनिकेशन 158.35 रुपए, आईटीसी 259.60 रुपए, टिस्को 609.95 रुपए, हिंडाल्को 165.70 रुपए, भारती एयरटेल 299.55 रुपए और टाटा पावर 1353 रुपए पर बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स में सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 1105.35 रुपए, रिलायंस इंफ्रा 974.85 रुपए, सन फार्मा 1626.30 रुपए, एसीसी 982 रुपए, एचडीएफसी 2676.20 रुपए, एसबीआई 2015.90 रुपए, आईसीआईसीआई बैंक 923.40 रुपए, ओएनजीसी 1069.30 रुपए, मारुति सुजूकी 1446.15 रुपए, एल एंड टी 1554.25 रुपए, भेल 2367.25 रुपए, डीएलएफ 308.55 रुपए, हीरो होंडा 1911.55 रुपए, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 826.30 रुपए और ग्रासिम 2881.05 रुपए पर बंद हुए।
|