|
जयश्री केमिकल्स पर राइट का असर नहीं |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 16 मार्च 2010 |
मुंबई। एसके बांगर समूह की कंपनी जयश्री केमिकल्स पिछले एक महीने से गिर रहा है, जब से उसने राइट इश्यू की घोषणा की है। यह शेयर बीएसई में 15 फरवरी को 33.45 रुपए का था और घोषणा वाले हफ्ते 39 रुपए तक पहुंचा।
सोमवार को यह 17.75 रुपए पर बंद हुआ है, यानी 15 रुपए के राइट भाव से बस कुछ ही ऊपर। पिछले एक महीने में इसने अपना सारा प्रीमियम खो दिया है और इस वजह से इसका राइट निर्गम बिलकुल आकर्षक नहीं रह गया है। इसका राइट इश्यू 18 मार्च को बंद हो रहा है।
|