|
चालू तिमाही में आईपीओ-एफपीओ से रिकार्ड उगाही |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 16 मार्च 2010 |
मुंबई। चालू तिमाही भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में इस बात के लिए जाना जाएगा कि इस दौरान आईपीओ और एफपीओ के जरिए रिकार्ड 26,000 करोड़ की उगाही की गई। सरकार का विनिवेश पर जोर और इसके अलावा कुछ मझोले और छोटे निर्गमों की वजह से इस तिमाही की उगाही ने 2007 की दूसरी तिमाही में उगाही गई रकम के रिकार्ड को तोड़ दिया है।
आंकड़ो के मुताबिक इस साल जनवरी फरवरी में आईपीओ और एफपीओ के जरिए कुल 15,751.22 करोड़ की उगाही की गई, इसमें एनएमडीसी और कुछ आईपीओ शामिल नहीं हैं जिनसे करीब 11,000 करोड़ की उगाही हुई जो सब मिलाकर 26,000 करोड़ से ऊपर पहुंच गया।
|