|
सेबी ने फंड के लिए एनएफओ अवधि कम की |
|
|
|
|
|
|
एमएफ न्यूज | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | मंगलवार , 16 मार्च 2010 |
मुंबई। सेबी ने म्युचुअल फंडों से कहा है कि वह अपने इश्यू की ओपनिंग और क्लोजिंग अवधि के अंतर को मौजूदा 30-45 दिन से घटाकर 15 दिन कर दे ताकि निवेशकों का पैसा ज्यादा समय के लिए फंसा न रहे।
सेबी के सर्कुलर के मुताबिक एनएफओ की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए ही इसका समय कम करके 15 दिन करने की बात कही गई है। हालांकि इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम यानी ईएलएसएस को इस मानक से अलग रखा गया है।
|