|
परसिस्टेंट सिस्टम्स आज पूंजी बाजार में उतरेगी |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 17 मार्च 2010 |
मुंबई। पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स आज 17 मार्च 2010 को पूंजी बाजार में प्रवेश करेगी। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 290-310 रुपए रखा है। यह कंपनी दस रुपए प्रत्येक के 5419706 शेयर अपने आईपीओ के तहत ऑफर करेगी। इसमें से 541976 शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए होंगे। पूंजी बाजार में उतरने की कंपनी की यह दूसरी कोशिश है।
कंपनी के चेयरमैन और एमडी आनंद डेस्पॉन्ड्स के मुताबिक हाल के वर्षों में हुई ग्रोथ और अर्थव्यवस्था की स्थिरता को देखते हुए हमें पूंजी बाजार में उतरने का यह सही समय लगता है। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 157.17-168 करोड़ रुपए जुटाएगी। इस इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटरों की शेयरधारिता 43.31 फीसदी से घटकर 38.83 फीसदी रह जाएगी। कंपनी आईपीओ से मिले पैसे से नागपुर और पुणे में विस्तार करेगी।
इस इश्यू के लिए अनॉम सिक्युरिटीज प्रा. लि. और जेपी मार्गन इंडिया प्रा. लि. को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है जबकि लिंक इंडिया प्रा. लि. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
|