|
परसिस्टेंट सिस्टम्स के आईपीओ में पैसा लगाएं: हेम सिक्युरिटीज |
|
|
|
|
|
|
नजरिया | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 17 मार्च 2010 |
मुंबई। शेयर ब्रोकरेज फर्म हेम सिक्युरटीज ने निवेशकों को परसिस्टेंट सिस्टम्स के आईपीओ में पैसा लगाने की राय दी है।
पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स आज 17 मार्च 2010 को पूंजी बाजार में प्रवेश करेगी। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 290-310 रुपए रखा है। यह कंपनी दस रुपए प्रत्येक के 5419706 शेयर अपने आईपीओ के तहत ऑफर करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक इश्यू की प्राइस बैंड 290-310 का पीई मल्टीपल 11.54-12.34 होगा जो इश्यू के बाद 25.12 रुपए का सालाना ईपीएस है। यह कंपनी निरंतर प्रगति पर है और कर्ज मुक्त होना इसकी दूसरी विशेषता है। निवेशकों को इस इश्यू में निवेश करना चाहिए।
|