|
ब्याज दरें स्थिर रहने से वॉल स्ट्रीट बढ़कर बंद |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | बुधवार , 17 मार्च 2010 |
अमरीकी शेयर बाजार मंगलवार को फैड रिजर्व द्धारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न किए जाने एवं स्टैंडर्ड एंड पुअर द्धारा ग्रीस की क्रेडिट रेटिंग न गिराए जाने यूरोपीयन शेयर बाजार भी बढ़कर बंद हुए।
डॉव जोंस 43.83 अंक बढ़कर 10685.98 अंक, नैस्डैक कंपोजिट 15.80 अंक चढ़कर 2378.01 अंक पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 8.95 अंक बढ़कर 1159.46 अंक पर निपटा।
यूरोपीयन शेयर बाजार मंगलवार को बढ़कर बंद हुए। लंदन शेयर बाजार का फुत्सी 100 इंडेक्स 26.58 अंक बढ़कर 5620.43 अंक, जर्मनी का डेक्स 67.43 अंक तेज होकर 5970.99 अंक, फ्रांस का केक 40 इंडेक्स 48.04 अंक बढ़कर 3938.95 अंक और स्विटजरलैंड का स्विस मार्केट इंडेक्स 49.33 अंक सुर्ख होकर 6874.43 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड 1.90 डॉलर बढ़कर 81.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। सोना 17.10 डॉलर बढ़कर 1122.20 डॉलर और चांदी 25 सेंट चढ़कर 17.33 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई।
|