|
भारतीय शेयर बाजार तेज खुलने की आस |
|
|
|
|
|
|
शेयर | द्वारा/by : मोलतोल न्यूज नेटवर्क | बुधवार , 17 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की चाल में मंगलवार को जो बदलाव आया वह बने रहने की संभावना है। घरेलू शेयर बाजार आज बढ़कर खुल सकते हैं और निकट भविष्य में सेंसेक्स 17825 अंक तक जा सकता है। सिंगापुर निफ्टी 31 अंक बढ़कर 5238 अंक चल रही है। एशियाई शेयर बाजारों में आज गर्मी है।
एशियाई शेयर बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 14 अंक बढ़कर 3007 अंक हांगकांग का हैंगसैंग 153 अंक तेज होकर 21175 अंक, जापान का निक्केई 74 अंक बढ़कर 10796, सिंगापुर का स्ट्रेटस टाइम्स नौ अंक बढ़कर 2906 अंक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 15 अंक बढ़कर 1663 अंक, इंडोनेशिया का जकार्ता कम्पोजिट 50 अंक सुधरकर 2719 अंक और ताईवान का वेटेड 96 अंक बढ़कर 7792 अंक चल रहा है।
बीएसई के मुताबिक 16 मार्च 2010 को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 377.84 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की। एफआईआई ने 2013.65 करोड़ रुपए की सकल खरीद की जबकि सकल बिकवाली 1635.81 करोड़ रुपए थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 158.55 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। इन निवेशकों ने 10410.94 करोड़ रुपए की सकल खरीद की और 1169.49 करोड़ रुपए की सकल बिकवाली की।
|