|
इंट्रासॉफ्ट टेक्नालॉजिस का आईपीओ 23 मार्च को खुलेगा |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 17 मार्च 2010 |
मुंबई। इंट्रासॉफ्ट टेक्नालॉजिस लिमिटेड का आईपीओ 23 मार्च 2010 को खुलेगा और 26 मार्च 2010 को बंद होगा। यह कंपनी दस रुपए प्रत्येक के 37 लाख इक्विटी शेयरों के साथ पूंजी बाजार में उतरेगी। यह शत प्रतिशत बुक बिल्डिंग इश्यू होगा।
इंट्रासॉफ्ट 123ग्रीटिंग्स डॉट कॉम वेबसाइट का संचालन करती है। यह देश की पहली सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग्स कार्ड वेबसाइट है जबकि दुनिया में ग्रीटिंग्स कार्ड की यह दूसरी सबसे बड़ी वेबसाइट है। रेटिंग कंपनी केयर ने कंपनी के आईपीओ को ग्रेड तीन दिया है। आईपीओ से मिले पैसे का उपयोग कंपनी ब्रांडिंग और प्रमोशन, कोलकाता में कार्पोरेट कार्यालय खरीदने, टेक्नालॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सामान्य कार्पोरेट खर्च में किया जाएगा।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध कराए जाएंगे। कोलिन्स स्टीवर्ट इनगा प्रा. लि. और आनंद राठी एडवाइजर्स लि. इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।
|