|
रीड एंड टेलर अपने शेयर बेचेगी |
|
|
|
|
|
|
आईपीओ | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 19 मार्च 2010 |
मुंबई। रीड एंड टेलर (इंडिया) पहली बार अपने शेयरों की बिक्री करने की योजना बना रही है। कंपनी नए स्टोर्स खोलने और विदेशों में विस्तार के लिए ऐसा करने जा रही है। एस कुमार्स नेशनवाइड के एमडी नितिन एस कासलीवाल के मुताबिक कंपनी छह से आठ महीनों में अपने शेयर बेचेगी।
रीड एंड टेलर में एस कुमार्स की 75 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी की हिस्सेदारी गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर इंवेस्टमेंट कार्पो. के पास है। कासलीवाल के मुताबिक हम अपनी क्षमता बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं और हम भारत और विदेश मे अपनी ब्रांड प्रेसेंस को और आगे ले जाना चाहते हैं।
|