|
इंफोसिस 52 हफ्तों के शीर्ष पर |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 11 दिसम्बर 2009 |
मुंबई। इंफोसिस का शेयर आज बीएसई पर कंपनी द्वारा 2010-11 में 13000 नई बहाली करने की घोषणा से 52 हफ्तों की सर्वोच्च ऊंचाई 2486.95 रुपए पर पहुंच गया।
इंफोसिस का शेयर आज बीएसई पर बारह बजे 1.61 फीसदी चढ़कर 2484.05 रुपए पर कामकाज कर रहा था। इस समय तक यह ऊपर में 2486.95 रुपए और नीचे में 2455 रुपए तक गया।
|