मुंबई। वैश्विक मंदी के दौरान शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की मार तो सभी सैक्टर्स के स्टॉक्स पर पड़ी है, लेकिन पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक इस चोट से उबरकर औसत रिटर्न देने के मामले में कृषि आधारित कंपनियों के स्टॉक्स की कोई सानी नहीं है। इन कंपनियों के शेयरों ने इस दौरान गैर-कृषि कंपनियों के मुकाबले औसतन ज्यादा रिटर्न दिए।
बीएसई 500 में शामिल तीस-तीस कृषि और गैर-कृषि कंपनियों के औसतन रिटर्न की तुलना करें तो पता चलता है कि कृषि आधारित स्टॉक्स ने मंदी से हुए नुकसान की भरपाई करने में जहां सफलता हासिल की, वहीं गैर-कृषि स्टॉक्स अभी भी औसतन 29 फीसदी का नुकसान झेल रहे हैं। कृषि आधारित कंपनियों की बिक्री मंदी के दौरान भी ठीक-ठाक रही लेकिन गैर- कृषि कंपनियों की बिक्री इस दौरान जबर्दस्त प्रभावित हुई।
सितंबर और दिसंबर 2008 तिमाही के दौरान कृषि आधारित कंपनियों की बिक्री मे जहां पचास फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ, वहीं गैर-कृषि कंपनियों की बिक्री में उन दोनों तिमाहियों में क्रमश: 37 और 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
साल दर साल बिक्री के आंकड़े (फीसदी) में
तिमाही
सितं. 09जून 09मार्च 09दिसं. 08सितं.08
एग्री बिज. कंपनी
20.28
6.63
13.94
51.24
56.92
नन-एग्री बिज.कंपनी
(-6.69)
(-8.61)
(-1.25)
12.99
37.09
बीएसई 500 में शामिल
तीस एग्रो और नन-एग्रो बिज़ कंपनी की तुलना
दलाल स्ट्रीट: निवेशकों का उत्साह बढ़ा सकते हैं सितारे
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की
दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी
की वजह से... पढ़ें...
दलाल स्ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट
जोन थ्योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है
लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार
महीने में भी आ सकता है ...
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..