|
बजाज होल्डिंग्स ने बजाज ऑटो में हिस्सेदारी बढ़ाई |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 25 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। बजाज ऑटो के प्रमोटरों ने अपने दस लाख शेयर अपने ही समूह की कंपनी बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट को 180.45 करोड़ रुपए में बेचे हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्लॉक डील आंकडों के मुताबिक बजाज ऑटो के पांच प्रमोटरों ने प्रति शेयर 1715 से 1730 रुपए के बीच 1047500 शेयर बजाज होल्डिंग्स को बेचे हैं।
बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट को शेयर बेचने वालों में शेखर बजाज, गीतिका बजाज, रुपारानी बजाज, अनंत बजाज और अनंत ट्रस्ट हैं। 31 दिसंबर 2009 को समाप्त को बजाज ऑटो में प्रमोटरों की इक्विटी हिस्सेदारी 49.62 फीसदी थी। बजाज ऑटो का शेयर बीएसई में आज 1.35 फीसदी बढ़कर 1748.40 रुपए पर बंद हुआ।
एक अलग ब्लॉक डील में राहुल बजाज ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स के 35.35 लाख शेयर शेखर बजाज को खुले बाजार के माध्यम से बेचें। राहुल बजाज ने हरक्युलिस हैक्सट के प्रति शेयर 221 रुपए के हिसाब से 3.25 लाख शेयर बेचें जिसे बजाज ऑटो होल्डिंग्स ने खरीदा।
|