Register
अक्षर :  

banner.gif

गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 9.4 फीसदी प्रीमियम पर बंद छापें
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  मंगलवार , 05 जनवरी 2010

मुंबई। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज में आज 536.05 रुपए पर बंद हुआ। इस तरह यह इश्‍यू प्राइस 490 रुपए की तुलना में 9.4 फीसदी बढ़कर निपटा। इस स्‍टॉक में 480 करोड़ रुपए का कामकाज हुआ। बीएसई में यह 9.09 फीसदी तेज होकर 534.55 रुपए पर बंद हुआ। दिन में यह ऊपर में 586.70 रुपए और नीचे में 500 रुपए बोला गया। बीएसई में यह 510 रुपए पर खुला, जबकि एनएसई में इसकी शुरुआत 511 रुपए पर हुई। कंपनी के शेयर का इश्‍यू प्राइस 490 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था। जबकि इसकी प्राइस बैंड 490-530 रुपए थी।

कंपनी के अध्‍यक्ष अदी गोदरेज का कहना है कि हमने निकट भविष्‍य में सस्‍ते घरों के निर्माण पर ध्‍यान देने की योजना बनाई है। विक्रोली में एक परियोजना की घोषणा हम पहले ही कर चुके हैं।
 
कंपनी ने आईपीओ के तहत दस रुपए अंकित मूल्य के 9429750 इक्विटी शेयर जारी ऑफर किए और यह आईपीओ 9 से 11 दिसंबर 2009 तक खुला रहा। इस इश्‍यू को मुख्‍य समर्थन क्‍वॉलिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल निवशकों से मिला। इन निवेशकों ने 7.45 गुना सब्‍सक्राइब किया जबकि गैर संस्‍थागत और रिटेल निवेशकों का हिस्‍सा पूरा नहीं भर सका। कंपनी को इस इश्‍यू से 460 करोड़ रुपए मिले। एंकर निवेशकों से प्रति शेयर 530 रुपए के हिसाब से 90 करोड़ रुपए मिले। कंपनी की मुख्‍य कंपनी गोदरेज इंडस्‍ट्रीज के पास इसके 80.26 फीसदी शेयर हैं।


गोदरेज प्रोपर्टीज आईपीओ से मिली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, जमीन के अधिग्रहण और विभिन्‍न परियोजनाओं को पूरे करने पर किया जाएगा। गोदरेज प्रोपर्टीज फिलहाल आवासीय, वाणिज्यिक और रियल इस्टेट के खुदरा जगहों का कारोबार कर रही है, अहमदाबाद, कोलकाता और मुंबई उपनगरों में सस्ते घरों का निर्माण करेगी। इस कंपनी की पहले से ही पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और बैंगलुरू में मौजूदगी है। आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज,कोटक,आईडीएफसी-एसएसकेआई लिमिटेड और नौमुरा इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर जबकि कार्वी इसका रजिस्ट्रार है।

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
आखरी बार संपादन किया गया ( मंगलवार , 05 जनवरी 2010 )
 
< पिछला   अगला >




mobile.jpg
 rss-logo.jpg  feedmail-logo.jpg  twi-logo.jpg
nivesh.jpg

पैसे टके के बारे में पढ़ाएगी सेबी

rupees.jpg
सेबी ने निवेश से संबंधित ज्ञान स्‍कूल और कालेज स्‍तर पर फैलाने की दिशा में कदम उठाया है। सेबी ने इसकी शुरुआत महाराष्‍ट्र से की है...  

दलाल स्‍ट्रीट: निवेशकों का उत्‍साह बढ़ा सकते हैं सितारे

share-jyotish2.jpg
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी की वजह से...
पढ़ें...

दलाल स्‍ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट

share-up.jpg
जोन थ्‍योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार महीने में भी आ सकता है ...

नैस्‍डेक की तबाही के सबक एक दशक बाद

inflation.jpg
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्‍डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..