|
इंफोसिस के नतीजों ने आईटी शेयरों को नई ऊंचाई दी |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 13 जनवरी 2010 |
मुंबई। इंफोसिस के नतीजों ने आईटी कंपनियों के शेयरों को नई ऊंचाई दे दी है। बुधवार को नतीजे आने के बाद बीएसई का आईटी इंडेक्स 3,84 फीसदी चढ़कर 5410.96 अंकों के स्तर पर पहुंचा जो 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। हालांकि बुधवार को सेंसेक्स कुल 0.5 फीसदी चढ़ा लेकिन आईटी इंडेक्स के सभी 13 शेयर तेजी के साथ बंद हुए।
निवेशकों को उम्मीद है कि दूसरी आईटी कंपनियों के नतीजे भी इस तिमाही बेहतर होंगे और इसी वजह से इनमें तेजी देखी जा रही है। जेन इक्विटीज सर्विसेस के रिसर्च हेड विवेक कुंदनानी के मुताबिक रुपए की कीमत के आईटी कंपनियों पर असर को लेकर कुछ चिंताएं थी लेकिन इंफोसिस के नतीजों से आईटी शेयरों मे निवेशकों का भरोसा फिर से लौटा है।
|