|
जेएसडब्लू एनर्जी का शेयर इश्यू प्राइस के करीब बंद |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 04 जनवरी 2010 |
मुंबई। सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले जेएसडब्लू ग्रुप की कंपनी जेएसडब्लू एनर्जी का शेयर आज अपनी सूचीबद्धता के पहले दिन बीएसई में 100.75 रुपए पर बंद हुआ। यह भाव इसके इश्यू प्राइस से जरा सा ऊपर है। बीएसई में दिन में यह ऊपर में 106.40 रुपए और नीचे में 99.99 रुपए तक चला गया था।
एनएसई में यह शेयर 100.2 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई में यह दिन में ऊपर में 106.35 रुपए और नीचे में 100 रुपए तक गया। इसमें 779 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। एनएसई में आज इसकी शुरुआत 106 रुपए और बीएसई में 102 रुपए पर हुई थी।
कंपनी की मौजूदा समय में ओपरेशनल क्षमता 860 मेगावॉट है जिसमें 2790 मेगावॉट की क्षमता जुडने जा रही है। यह क्षमता अभी निर्माणाधीन एवं क्रियान्वयन के स्तर पर है। यह कंपनी अल्ट्रा मेगावॉट बिजली परियोजनाओं के लिए बोली लगाने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य खिलाडि़यों के साथ गठबंधन करने पर भी विचार कर रही है।
कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में 55000 करोड़ रुपए के शुरुआती निवेश से 11000 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट लगाना है। फिलहाल कंपनी महाराष्ट्र के रत्नागिरि में 15000 करोड़ रुपए खर्च कर 3200 मेगावाट क्षमता का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी का कर्नाटक में 560 मेगावाट का पावर प्लांट है।
|