|
शिपिंग कंपनियों की दिक्कतें बरकरार |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 04 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। शिपिंग कंपनियों की दिक्कतें तीसरी तिमाही में भी जारी रहीं और इस दौरान ज्यादातर बड़ी शिपिंग कंपनियों के नतीजे अच्छे नहीं रहे, लाभ कम हुआ और कई ने तो नुकसान झेला, बावजूद इसके कि ड्राई और टैंकर सेगमेंट में भाड़ों में पिछले दो तिमाहियों के मुकाबले खासा सुधार हुआ है।
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग की सीएफओ जी शिवशंकर के मुताबिक छह सालों को देखें तो हमने सबसे कम लाभ दर्ज किया है और पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में इस दौरान दरों में भारी गिरावट देखी गई है। टैंकर का बाजार पिछले साल काफी मजबूत था लेकिन इस समय यह काफी कमजोर हो गया है। उन्होने कहा कि क्रूड कैरियर और प्रोडक्ट कैरियर से होने वाली कमाई में भी 70 फीसदी की गिरावट आ गई है।
|