|
शिपिंग कंपनियों के शेयर करेक्शन के मूड में |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शनिवार , 12 दिसम्बर 2009 |
मुंबई। वैश्विक स्पॉट रेट बेंचमार्क यानी बाल्टिक ड्राई इंडेक्स में खासी गिरावट के बाद शिपिंग कंपनियों के शेयर भी करेक्शन की मुद्रा में आ गए हैं। इस हफ्ते इंडेक्स करीब 11 फीसदी से ज्यादा गिरा, पिछले महीने (19 नवंबर)यह अपने साल के उच्चतम स्तर यानी 4661 अंकों पर था। गुरुवार को यह गिरकर 3671 अंकों पर पहुंच चुका था।
इस करेक्शन ने शिप यानी जहाजों की सप्लाई की अधिकता की हालत पैदा कर दी है। उद्योग के जानकारों के मुताबिक ड्राई बल्क की दरें 2008 के निचले स्तरों से काफी सुधर गई हैं। एपीजे शिपिंग के एसएस पाणिग्रहि के मुताबिक दरों में हाल का सुधार फंडामेंटलों की वजह से नहीं था। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक प्रमुख भारतीय बंदरगाहों पर ड्राई कार्गो की आवाजाही हाल के महीनों में वॉल्यूम बढ़ने का संकेत देती है।
|