|
चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी |
|
|
|
|
|
|
स्टॉक मंत्र | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 07 जनवरी 2010 |
मुंबई। बीएसई में लिस्टेड चीनी कंपनियों के शेयरों के भाव फुटकर भावों में आ रही तेजी के साथ ही चढ़ने लगे है। माना जा रहा है कि चीनी के भाव जो अभी 40-45 रु प्रति किलो हैं बढ़कर 50 रु. प्रति किलो हो जाएंगे।
श्री रेणुका शुगर और बजाज हिंदुस्तान के शेयर पांच पांच फीसदी बढ़कर 245 और 36 रुपए पर जा पहुंचे। चीनी का औसत बाजार भाव 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही के दौरान 79 फीसदी चढ़कर 33 रुपए हो गया था। तिमाही आधार पर भी यह 18 फीसदी की बढ़त बनाता रहा है।
घरेलू उत्पादन में कमी की भरपाई आयात से होना मुश्किल लगती है क्योकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय भाव 700 डॉलर प्रति टन का है यानी 35 रुपए किलो का (शिपमेंट जोड़कर), लेकिन ट्रांसपोर्टेशन वगैरह मिलाकर यह काफी बढ़ जाता है। कीमतों की तेजी रोकने के लिए ही सरकार ने हाल में चीनी पर लेवी 10 से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दी थी।
|