|
बैंक ऑफ इंडिया खरीदें; लक्ष्य 405: एंजेल |
|
|
|
|
|
|
आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 18 नवम्बर 2009 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों का आज 18 नवंबर 2009 को तकनीकी हालचाल कैसा रहेगा। देखिए देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग की नजर से।
फर्म के मुताबिक आज बाजार आज निफ्टी/संसेक्स का मुख्य लेवल 5049/17005 रहेगा। अगर बाजार इस लेवल से ऊपर बढ़ता है तो निफ्टी/सेंसेक्स 5087-5113/ 17126-17202 तक जा सकता है लेकिन बाजार अगर मुख्य लेवल से नीचे गिरता है तो निफ्टी/ सेंसेक्स 5024/16929 तक आ सकता है।
एंजेल ने अबान और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। फर्म ने अबान को 1460 का लक्ष्य रखते हुए 1347-1320 के भाव पर खरीदने को कहा है। फर्म ने इसका स्टॉप लॉस 1290 रुपए बताया है। वहीं, फर्म ने बैंक ऑफ इंडिया को 405 का लक्ष्य रखते हुए 386 से ऊपर के भाव पर खरीदने को कहा है। फर्म ने इसका स्टॉप लॉस 379 रुपए बताया है।
|