आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज 11 मार्च 2010 को मुख्य शेयर ब्रोकिंग फर्म इंडिया इंफोलाइन ने मेक्लॉयड रुसेल और आर्बिट कार्पोरेशन के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इंडिया इंफोलाइन ने 1-3 दिन के लिए यह निवेश सलाह दी है।
इंडिया इंफोलाइन ने मेक्लॉयड रुसेल को मौजूदा बाजार भाव 245 पर खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्य 265 का रखें और स्टॉप लॉस 236 रुपए का रखने को कहा है।
इंडिया इंफोलाइन ने ओर्बिट कार्पोरेशन को 297 के मौजूदा बाजार भाव पर खरीदने की सलाह दी है। लक्ष्य 315 रुपए और स्टॉप लॉस 288 रुपए का रख्ें।
फर्म ने डेरीवेटिव सेगमेंट पर टाटा पावर और बॉम्बे रेयान मार्च वायदा सीरिज में खरीदने की सलाह दी है।
टाटा पावर मार्च वायदा में 1400 रुपए के लक्ष्य और 1320 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1343 रुपए पर और बॉम्बे रेयॉन को 228 रुपए के लक्ष्य और 214 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 218 रुपए पर खरीदने को कहा है।
दलाल स्ट्रीट: निवेशकों का उत्साह बढ़ा सकते हैं सितारे
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की
दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी
की वजह से... पढ़ें...
दलाल स्ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट
जोन थ्योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है
लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार
महीने में भी आ सकता है ...
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..