|
आईडीएफसी खरीदें; लक्ष्य 175: रेलीगेयर |
|
|
|
|
|
|
आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | गुरुवार , 11 मार्च 2010 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों का आज 11 मार्च 2010 को तकनीकी हालचाल कैसा रहेगा। देखिए देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म रेलीगेयर की नजर से।
फर्म ने आज सेंसेक्स का सपोर्ट लेवल 17027-16888-16675 अंक एवं रेसीसटेंस लेवल 17161-17187-17311 अंक, जबकि निफ्टी का सपोर्ट लेवल 5092-5068-5049 अंक एवं रेसीसटेंस लेवल 5137-5147-5196 अंक बताया है।
रेलीगेयर ने सेंचुरी टेक्सटाइल और आईडीएफसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
फर्म ने सेंचुरी टेक्सटाइल को 545 का लक्ष्य रखते हुए 522.40 अंतिम बंद भाव के करीब खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने आईडीएफसी को 175 रुपए का लक्ष्य और 160 रुपए का स्टॉप लॉस रखते हुए खरीदने को कहा है। इसका अंतिम बंद भाव 164.85 रुपए है। इसके अलावा टीसीएस में भी रुख सकारात्मक है जबकि चंबल फर्टिलाइजर में रुख नकारात्मक है।
|