|
आईटीसी खरीदें; लक्ष्य 300 रुपए: हेम सिक्युरिटीज |
|
|
|
|
|
|
आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | सोमवार , 08 फ़रवरी 2010 |
मुंबई। हेम सिक्युरिटीज ब्रोकरेज फर्म ने आईटीसी (बीएसई कोड 500875) में निवेश की सलाह दी है। हेम सिक्युरिटीज ने अपनी निवेश सलाह में कहा कि आईटीसी को 300 रुपए का लक्ष्य रखते हुए खरीदा जा सकता है। इस शेयर का मौजूदा शेयर भाव 248 रुपए है। इस शेयर का 52 सप्ताह में ऊपरी स्तर 271.30 रुपए और निचला स्तर 155.75 रुपए था। एफएमसीजी सैक्टर की इस कंपनी की प्रति शेयर बुक वेल्यू 37.01 रुपए है।
86 हजार करोड़ रुपए का एफएमसीजी सैक्टर सालाना 9 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। इस सैक्टर का इस वर्ष आकार बढ़कर 143 हजार करोड़ पहुंच जाने की उम्मीद है। आईटीसी के इस वर्ष पर्सनल केयर सेगमेंट में तीन नए उत्पाद लांच करने की संभावना है। अन्य एफएमसीजी कारोबार जो घाटे में हैं, के वित्त वर्ष 2012 तक लाभ में आ जाने की संभावना है। कंपनी अगले तीन से पांच वर्ष में आठ से दस नए होटल खोलेगी। मध्यम अवधि के लिए 300 रुपए का लक्ष्य रखते हुए निवेश किया जा सकता है, जो मौजूदा भाव से 21 फीसदी अधिक होगा।
|