|
पीएनबी, आरईसी खरीदें : रेलीगेयर |
|
|
|
|
|
|
आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | शुक्रवार , 19 मार्च 2010 |
|
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों का आज 19 मार्च 2010 को तकनीकी हालचाल कैसा रहेगा। देखिए देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म रेलीगेयर की नजर से।
फर्म ने आज सेंसेक्स का सपोर्ट लेवल 17441-17417-17319 अंक एवं रेसीसटेंस लेवल 17548-17576-17637 अंक, जबकि निफ्टी का सपोर्ट लेवल 5214-5200-5175 अंक एवं रेसीसटेंस लेवल 5255-5262-5300 अंक बताया है।
रेलीगेयर ने पंजाब नेशनल बैंक और आरईसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
फर्म ने पीएनबी को 960 का लक्ष्य रखते हुए खरीदने की सलाह दी है। स्टॉप लॉस 928 का रखें। इसका अंतिम बंद भाव 939 रुपए है।
फर्म ने आरईसी को 264 रुपए का लक्ष्य और 241 रुपए का स्टॉप लॉस रखते हुए खरीदने की राय दी है। इसका अंतिम बंद भाव 250 रुपए है।
|