टोरेंट पावर, टाटा एलेक्सी, वास्कॉन इजी. खरीदें: निर्मल बंग
आज का स्टॉक | द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता | बुधवार , 10 मार्च 2010
मुंबई। देश की प्रमुख ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने 10 मार्च 2010 को सेंसेक्स में सपोर्ट 17000-16750-16570 पर बताया है जबकि रेसीसटेंस 17200-17330-17700 बताया है। निफ्टी में आज का सपोर्ट स्तर 5080-5050-4960 बताया है। जबकि रेसीसटेंस 5150-5180-5200 है।
ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग के अनुसार बाजार किसी ताजा ट्रिगर के अभाव में रेंज बाउंड है। लेकिन सेंटीमेंट तब तक सकारात्मक है जब तक निफ्टी 5000 के स्तर पर बनी रहेगी। बाजार कंसोलिडेटेड होने के लिए समय ले रहा है और बड़ी तेजी का आधार तैयार कर रहा है। वोल्यूम घट रहा है एवं उच्च स्तर पर ताजा खरीद नहीं दिख रही है। शार्ट टर्म सकारात्मक है। निफ्टी के 5020 के नीचे आने पर ही रुख पलट सकता है। ऐसी किसी भी गिरावट को खरीद का मौका मानें। सपोर्ट 5070-5050 पर मिलेगा जबकि रेसीसटेंस 5150-5180 पर है।
इस ब्रोकरेज फर्म ने टोरेंट पावर, वास्कॉन इंजीनियरिंग, टाटा एलेक्सी के शेयर खरीदने की सलाह दी है जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर बेचने की राय दी है।
दलाल स्ट्रीट: निवेशकों का उत्साह बढ़ा सकते हैं सितारे
शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व भर के शेयर बाजारों की
दिशा सकारात्मक दिख रही है। डॉलर इंडेक्स की गिरावट और यूरो में बढ़ोतरी
की वजह से... पढ़ें...
दलाल स्ट्रीट: 16974 और 17294 से मिलेगा ब्रेकआउट
जोन थ्योरी के मुताबिक 16585 पार करने पर 19 हजार का पहला पड़ाव आता है
लेकिन यह वार्षिक आधार पर आता है। हां, यह पड़ाव वर्ष के दौरान तीन से चार
महीने में भी आ सकता है ...
विश्लेषक और वेंचर कैपिटलिस्ट कहते हैं कि टैक क्रैश ने निवेशकों को एक बहुत ही आसान सी सीख दी, दस साल पहले आज के दिन नैस्डेक ने 5132.52 अंक का स्तर छुआ था..