| दलाल स्ट्रीट: बुलंद हैं सितारे |
| खास फीचर | द्वारा/by : संगीता पुरी | सोमवार , 16 नवम्बर 2009 | |
|
सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले दो सप्ताह से आई बढ़ोतरी से शेयर बाजार में दो सप्ताह पूर्व दिखाई पडी मंदी का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा। जैसा कि पिछले दो आलेखों में मैने लिखा ही था कि वैसे शेयर बाजार का इतनी बडी गिरावट का कारण मुझे अभी भी अल्पावधि ग्रहों का प्रभाव ही लगता है। क्योंकि दीर्घावधि ग्रहों में कोई गडबडी इन दो वर्षों के दौरान के अध्ययन से मुझे नहीं नजर आती। और यदि मेरा यह अनुमान सही है तो शेयर बाजार में आने वाले दिनों में सुखद परिवर्तन होना चाहिए। इस सुखद परिर्वतन के तहत शेयर बाजार के 10 दिसंबर तक उच्चतम स्थान पर पहुंचने की एक महीने पूर्व की गई भविष्यवाणी के प्रति मुझे पुन: विश्वास हो गया है। वैसे निवेश में जाखिम और प्राप्ति में चोली दामन का साथ होता है। आनंद देने वाले मुद्दों में कष्ट की भी संभावना सर्वाधिक बनी रहती है। बिना किसी प्रकार के तनाव झेले, बैठे बिठाए आप सिर्फ प्राप्ति की ही उम्मीद करें, तो यह आपकी भूल है। बाजार हमेशा ऊपर नीचे घूमते ही रहेंग। ग्रहों के स्वभाव की विशेषज्ञा होने के कारण इस बारे में कुछ संकेत हमें अवश्य मिल जाते हैं, जिससे मैं आप सभी को लाभान्वित कराने की कोशिश करती रही हूं। अभी हाल फिलहाल में ग्रहों के कारण बाजार के कमजोर होने के कोई हालात नहीं दिखते, इसलिए निवेशकों को अभी निश्चिंत ही रहना चाहिए। बावजूद इसके पिछले दो सप्ताह से विपरीत आने वाला सप्ताह दलाल स्ट्रीट के लिए कुछ कमजोर नजर आता है। खासकर 16 और 17 नवंबर को कमजोर ग्रह स्थिति के कारण यहां एक बार फिर से अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन 17 नवंबर के अंत तक या 18 नवंबर से पुन: स्थिति में सुधार होने की संभावना तो दिखती है। इस वजह से 18, 19 और 20 नवंबर को शेयर बाजार में पुन: बढत देखने को मिलेगी और मेरे ख्याल से सप्ताहांत में निवेशकों का उत्साह पुन: बढा ही रहेगा। इसलिए 16 नवंबर से शुरु होने वाले सप्ताह का आरंभ कुछ कमजोरी के साथ हो भी तो अंत तक की ग्रह स्थिति इसे सुधारने में पूरी तरह सक्षम होगी। संपर्क: यह ई-मेल देखने के लिये कृपया जावास्क्रिप्ट को चालू करें
Set as favorite
Bookmark
Email This
Hits: 315 टिप्पणियाँ
(0)
|
|