रेलवे से जुड़े स्टॉक लगातार मजबूती की ओर
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  गुरुवार , 10 दिसम्बर 2009
मुंबई। रेलवे से जुड़े स्टॉक्स में पिछले कुछ सत्रों से लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले तीन कारोबारी सत्र में जहां कुछ कंपनियों ने 10-15 फीसदी का मुनाफा दिया है, वहीं कर्नेक्स माइक्रो ने पांच सत्रों में 58 फीसदी का रिटर्न दिया है।

पिछले पांच दिनों में कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम ने 58.5फीसदी, टेक्समैको ने 11.35 फीसदी, स्टोन इंडिया ने 3.24 फीसदी, हिन्द रेक्टीफायर्स ने 14.06 फीसदी, कालिन्दी रेल निर्माण इंजीनियर्स ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया।
 
रेलवे से जुड़े स्टॉक्स का आज के प्रदर्शन पर नज़र डालते तो हैं तो बीईएमएल का शेयर बीएसई पर ढ़ाई बजे 0.08 फीसदी गिरकर 1009.15 रुपए, कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम का 0.15 फीसदी टूटकर 131.30रुपए, टेक्समैको का 0.74 फीसदी ऊपर 143.30 रुपए, टीटागढ़ वैगन्स का 0.49 फीसदी तेजी के साथ 329 रुपए, स्टोन इंडिया का 7.71 फीसदी सुर्ख होकर 60.10 रुपए, हिन्द रेक्टीफायर्स का 2.89 फीसदी मजबूत होकर 62.20 रुपए, कालिन्दी रेल निर्माण इंजीनियर्स का 0.50 फीसदी बढ़कर 170.10 रुपए, सिम्प्लेक्स कास्टिंग का 3.78 फीसदी तेजी के साथ 81.00 रुपए और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 1227.15 रुपए पर कामकाज कर रहा था।      

भारतीय रेलवे द्वारा निवेश बढ़ाए जाने की खबर से इन स्टॉक्स में मजबूती देखी जा रही है। इसके अलावा इस साल अप्रैल से नवंबर के दौरान भारतीय रेलवे के राजस्व में नौ फीसदी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। भारतीय रेलवे अफ्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह कई योजनाओं पर काम कर रहा है।
टिप्पणियाँ (0)add

busy