बजाज ऑटो रिकॉर्ड ऊंचाई पर
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  शुक्रवार , 11 दिसम्बर 2009
मुंबई। बजाज ऑटो का शेयर आज बीएसई पर कंपनी के स्कूटर कारोबार छोड़ने की घोषणा से 52 हफ्तों की सर्वोच्च ऊंचाई 1715 रुपए पर पहुंच गया। कंपनी, जो कि हरेक महीने क्रिस्टल ब्रांड नाम से तीन सौ स्कूटर बेचती है, अगले तीन महीने में इसका उत्पादन पूरी तरह से बंद कर देगी। 
  
बजाज ऑटो का शेयर आज बीएसई पर साढ़े ग्यारह बजे 3.95 फीसदी चढ़कर 1708 रुपए पर कामकाज कर रहा था। इस समय तक यह ऊपर में 1715 रुपए और नीचे में 1652 रुपए तक गया।
टिप्पणियाँ (0)add

busy
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार , 11 दिसम्बर 2009 )