मंदी को मात देने वाले स्टॉक्स
  
स्टॉक मंत्र |  द्वारा/by : मोलतोल संवाददाता |  शुक्रवार , 11 दिसम्बर 2009

मुंबई। वैश्विक मंदी के दौरान शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की मार तो सभी सैक्टर्स के स्टॉक्स पर पड़ी है, लेकिन पिछले साल जनवरी से लेकर अब तक इस चोट से उबरकर औसत रिटर्न देने के मामले में कृषि आधारित कंपनियों के स्टॉक्स की कोई सानी नहीं है।  इन कंपनियों के शेयरों ने इस दौरान गैर-कृषि कंपनियों के मुकाबले औसतन ज्यादा रिटर्न दिए।

बीएसई 500 में शामिल तीस-तीस कृषि और गैर-कृषि कंपनियों के औसतन रिटर्न की तुलना करें तो पता चलता है कि कृषि आधारित स्टॉक्स ने मंदी से हुए नुकसान की भरपाई करने में जहां सफलता हासिल की, वहीं गैर-कृषि स्टॉक्स अभी भी औसतन 29 फीसदी का नुकसान झेल रहे हैं। कृषि आधारित कंपनियों की बिक्री मंदी के दौरान भी ठीक-ठाक रही लेकिन गैर- कृषि कंपनियों की बिक्री इस दौरान जबर्दस्त प्रभावित हुई।

सितंबर और दिसंबर 2008 तिमाही के दौरान कृषि आधारित कंपनियों की बिक्री मे जहां पचास फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ, वहीं गैर-कृषि कंपनियों की बिक्री में उन दोनों तिमाहियों में क्रमश:  37 और 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

 

साल दर साल बिक्री के आंकड़े (फीसदी) में

                           तिमाही

 

 

      सितं. 09         जून 09       मार्च 09         दिसं. 08          सितं.08

एग्री बिज. कंपनी

20.28

6.63

13.94

51.24

56.92

नन-एग्री बिज.कंपनी

(-6.69)

(-8.61)

(-1.25)

12.99

37.09

     बीएसई 500 में शामिल तीस एग्रो और नन-एग्रो बिज़ कंपनी की तुलना

 

टिप्पणियाँ (0)add

busy
आखरी बार संपादन किया गया ( शुक्रवार , 11 दिसम्बर 2009 )